फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for implementation of Advocate Protection Act

Maharajganj News: अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Sat, 21 Feb 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Demand for implementation of Advocate Protection Act
नौतनवा। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने ऋषि त्रिपाठी ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण तक अधिवक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने गर्व से कहा कि वे स्वयं भी अधिवक्ता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक और सर्वसमावेशी बताते हुए जोरदार समर्थन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के हर वर्ग-चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे-को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं को भी सदन में प्रमुखता से उठाया। लक्ष्मीपुर के ग्राम मोहनपुरा ढाला से कोलुहा ढाला तक वन विभाग के मार्ग को सीसी सड़क बनाने तथा मोहनपुरा ढाला से सुरपार कोठी तक मार्ग के पक्कीकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed