{"_id":"67c8a8fee968edca750ffaab","slug":"demand-for-fruits-increased-during-ramadan-prices-increased-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144020-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रमजान में बढ़ी फलों की मांग, बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रमजान में बढ़ी फलों की मांग, बढ़े दाम
Thu, 06 Mar 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। त्योहार के चलते शहर से लेकर छोटे कस्बे के बाजार गुलजार हो गए हैं। होली के चलते बाजार में पहले से ही भीड़भाड़ थी, लेकिन अब रमजान की रंगत से बाजार रंग गया है। दुकानों पर खजूर, लच्छा और सेहरियों के खास सामान की बिक्री शुरू हो गई है।
बेकरी में तरह-तरह के नए उत्पाद नजर आ रहे हैं। इफ्तार की तैयारी के लिए मिठाइयों और फलों की मांग भी बढ़ गई है। अनार और सेब के दामों में हल्की तेजी देखी जा रही है, जो 10 से 20 रुपये प्रति किलो महंगे हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, खजूर, बेकरी उत्पाद, नक्शा बिस्कुट, फल और शरबत की दुकानों पर खूब चहल-पहल रही। इस बार अलग-अलग किस्मों के खजूर बाजार में हैं। शमशाद बताते हैं कि इस साल अजवा, मबरूम खजूर की मांग ज्यादा है। लच्छा 160 रुपये प्रतिकिलो, कलमी खजूर 800 रुपये, नादा 480 रुपये, कीमिया डेट्स 280 रुपये प्रतिकिलो है।
विज्ञापन
खजूर के अलावा रमजान में इस्तेमाल होने वाले सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश और छुहारा रोजेदारों की पहली पसंद बने हुए हैं। इफ्तार के लिए ठंडे शरबत और अलग-अलग तरह के ड्राई फ्रूट्स खरीदने वालों की संख्या भी बढ़ी है।