फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for change in the provident fund to honorarium

प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदलने की मांग उठाई

Sun, 16 Dec 2018 12:40 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 16 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demand for change in the provident fund to honorarium
प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदलने की मांग उठाई - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदलने सहित अन्य मांगों के समर्थन में आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की जिला इकाई की तरफ से शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर मांगें पूरी कराने मांग की।  
विज्ञापन


संगठन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित मातृत्व वंदना, जननी सुरक्षा योजना, जेई उन्मूलन, टीवी उन्मूलन कार्यक्रम आदि बेहतर ढंग से संचालित किया जा रहा है।  मिजिल्स रुबेला खसरा टीकाकरण भी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। सरकार की तरफ से संचालित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में भी आशा कार्यकर्ता जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करती हैं। इसके बावजूद उन्हें हर माह निशि्चत मानदेय की बजाय सिर्फ प्रोत्साहन राशि ही दिया जाता रहा है। उनका कहना था कि यह प्रोत्साहन राशि भी समय से नहीं दिया जाता है। इसके चलते आशा कार्यकर्ताओं को अपना व परिवार के सदस्यों का खर्च वहन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदला जाए। साथ ही चेतावनी दी कि दिसंबर माह के अंत तक मानदेय की घोषणा नहीं की गई तो आशा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इसके तहत आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, धरना व प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर जिला संरक्षक श्रीनाथ धर दूबे, संरक्षक रामसवारे यादव, जिला संयोजक जयराम भारती, हीना पासवान, ज्ञानती देवी, रीता तिवारी, सुनीता गुप्ता, विमला देवी, कालिंदी देवी, साधना मिश्रा, साधना तिवारी, पूनम देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed