फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for action against land mafia, memorandum submitted to DM

Maharajganj News: भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Jun 2026 03:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against land mafia, memorandum submitted to DM
ग्राम पंचायत तेंदुअहिया के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। तेन्दुअहिया के ग्रामीणों ने शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामअशीष के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कथित रूप से 55 एकड़ कृषि भूमि पर अवैध कब्जे, कूटरचित दस्तावेजों के प्रयोग तथा पट्टाधारकों को बेदखल किए जाने की शिकायत करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।

रामअशीष ने बताया कि ग्राम तेंदुअहिया स्थित लगभग 55 एकड़ भूमि पूर्व में प्रेम किशोरी निवासी गोरखपुर के नाम दर्ज थी। वर्ष 1995 में उपजिलाधिकारी सदर द्वारा पात्र व्यक्तियों को उक्त भूमि का कृषि पट्टा आवंटित किया गया था। इसके बाद पट्टाधारकों ने भूमि पर कब्जा लेकर खेती शुरू कर दी। किसानों का आरोप है कि बाद में आशीष अस्थाना नामक व्यक्ति का नाम विवादित भूमि की खतौनी में दर्ज हो गया, जबकि संबंधित अभिलेख न्यायालय और अभिलेखागार में उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया कि कूटरचित पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर भूमि पर कब्जा कर लिया गया और पट्टाधारकों को बेदखल कर दिया गया। उन्होंने मामले में भू-माफियाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, पावर ऑफ अटॉर्नी और अन्य अभिलेखों की जांच कराने, कथित नामांतरण की सत्यता की जांच के लिए समिति गठित करने तथा जोत सीमा से अधिक भूमि की जांच कर उसे ग्रामसभा अथवा राज्य सरकार में निहित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किसानों ने विवादित 55 एकड़ भूमि को सरकारी संरक्षण में लेकर जांच पूरी होने तक कब्जा सुरक्षित रखने तथा पट्टाधारकों को उनकी भूमि पर पुनः कब्जा दिलाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 11 जून से तेंदुअहिया स्थित पट्टे की भूमि पर शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुराली, सालिक, अमेरिका, महेंद्र, गोविंद, रामबृक्ष, राजेंद्र, चन्नर और सोना सहित अन्य किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed