{"_id":"5bfee41abdec2241c1712c5a","slug":"demand-for-acquired-land-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिग्रहीत भूमि के मुआवजेे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिग्रहीत भूमि के मुआवजेे की मांग
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
अधिग्रहीत भूमि के मुआवजेे की मांग
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। निचलौल तहसील के ग्राम सभा हरपुर पकड़ी के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चकरोड में लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की।
गांव के धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बउरहवा बाबा स्थान से बलुआ टोला तक चकरोड है। इसे अब 13 फीट चौड़ा बनाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। उनका कहना था कि चकरोड चौड़ा करने संबंधी प्रस्ताव में जिन किसानों की जमीन इसके दायरे में आ रही है, उन्हें उसका मुआवजा दिया जाना चाहिए। ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके।
उनका कहना था कि इस मसले पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जिन किसानों की जमीन चकरोड के दायरे में आ रही है, उन्हें समुचित मुआवजा दिया चाहिए। ताकि किसानों के साथ न्याय हो सके। इस मौके पर अंगद सिंह, प्रदीप चौधरी, उमेश कुमार मिश्र, चंद्रशेखर, इंद्रासन, जितेंद्र सिंह, धनंजय पटेल आदि मौजूद रहे।