फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Delhi and Siwan teams reached semi-finals

Maharajganj News: दिल्ली व सिवान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

Thu, 28 Dec 2023 07:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 28 Dec 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi and Siwan teams reached semi-finals
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में अटैक फुटबाल क्लब के तत्वावधान में आयोजित ठा. शिवकुमार सिंह स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन के पहले मैच में नार्दन यूनाइटेड क्लब दिल्ली ने जया स्पोर्टिंग क्लब मऊ को व यूनाइटेड क्लब सिवान ने कंक्रीट क्लब पडरौना को हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बृहस्पतिवार को खेले गए मैच का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मृगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

दिल्ली और मऊ के बीच पहला मैच खेला गया। शुरुआत के 20वें मिनट में दिल्ली के शाहमीर ने गोल का खाता खोला तो जोसफ ने 27वें मिनट में दूसरा गोल कर दिल्ली को 2-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर के बाद दिल्ली की टीम के ताबड़तोड़ हमले में मऊ असहाय नजर आई। 50वें मिनट में थांगपु ने 62वें और 65 वें मिनट में शाहमीर ने दो गोल कर टीम को 5-0 से आगे किया। 72वें मिनट में मिले पेनाल्टी शूट आउट को दिल्ली के गोलकीपर अनिकेत ने भी गोल कर 6-0 से अपने टीम को जीत दिलाकर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। दूसरा मैच कंक्रीट क्लब पडरौना तथा यूनाइटेड क्लब सिवान के बीच मैच खेला गया। दोनों टीमों का मैच बहुत ही संघर्षपूर्ण था, लेकिन खेल के अंत तक गोल करने में असमर्थ रही। मैच को ट्राइबेकर में ले जाया गया, जिसमें 4-3 से सिवान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed