{"_id":"68eeb655aa637f2d7b07cda4","slug":"deependra-won-the-race-and-sahil-won-the-long-jump-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-161848-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दौड़ में दीपेंद्र और लंबी कूद में साहिल बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दौड़ में दीपेंद्र और लंबी कूद में साहिल बने विजेता
विज्ञापन
मिठौरा। क्षेत्र के मिठौरा बाजार स्थित निर्मला इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। लंबी कूद बालक प्राथमिक वर्ग में जमुई पंडित के साहिल प्रथम, प्राथमिक विद्यालय टीकर के शिवम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और प्राथमिक विद्यालय टीकर के अशोक राव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर की सोनाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जमुई पंडित प्राथमिक विद्यालय की अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय खजुरिया की प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग जूनियर स्तर में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जमुई पंडित के दीपेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौक के सदरे आलम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुई पंडित के अरमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में टीकर के विजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,चौक बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निलेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जमुई पंडित के प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जमुई पंडित के दीपेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, चौक बाजार से निलेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, टीकर के विजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दौड़ प्रतियोगिता प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में खजुरिया की प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जमुई पंडित की मनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, खजुरिया की नरगिस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजवल की शिवांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जमुई पंडित की अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, खजुरिया की प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जमुई पंडित की अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, खजुरिया की अनन्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, टीकर की महिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जमुई पंडित की मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सिंदुरिया की चांदनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया खजुरिया की अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती प्राथमिक वर्ग बालक में प्राथमिक विद्यालय विद्यालय वन ग्राम 26,27 सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नवमी नाथ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।