फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Death of mother and child in private hospital

Maharajganj News: निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 12 Jun 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and child in private hospital
वंदना के रोते बिलखते परिजन ।संवाद
शनिवार की देर रात घंटे भर होता रहो हो-हल्ला, रविवार सुबह अस्पताल बंद कर चले गए कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ गांव की महिला की प्रसव के दौरान शनिवार की रात रतनपुर के मिश्रवालिया चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गईं। जच्चा-बच्चा की मौत की सूचना पर परिजनों में हंगामा खड़ा कर दिया। करीब घंटे भर बाद समझाने पर मामला शांत हुआ। रविवार की सुबह अस्पताल बंद कर कर्मी चले गए। महिला के परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, बरगदवा थाना क्षेत्र के गांव शिकारगढ़ निवासी दिलीप गौड़ की 22 वर्षीय पत्नी वंदना गौड़ को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन सुरक्षित प्रसव के लिए सुबह 11 बजे सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि रक्तस्राव अधिक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल न जानकर रतनपुर के मिश्रौलिया चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले गए। परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन कर बच्चे को निकला गया, लेकिन मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अधिक रक्तस्राव होने से वंदना की हालत बिगड़ने लगी तो चिकित्सक ने खून की मांग की। वंदना के भाई सोमनाथ गौड़ ने बताया कि सरकारी अस्पताल से लाकर जब निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो बहन की हालत ठीक थी। डॉक्टर के कहने पर वह खून की व्यवस्था करने महराजगंज चला गया। वहां से खून लेकर रात करीब 10:30 बजे पहुंचा। उसके पहले अस्पताल के डॉक्टर ने वंदना को दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। कुछ देर बात वंदना को अस्पताल से निकाल दिया गया। निजी साधन से नेपाल के भैरहवा ले गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी रतनपुर के अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि महिला अस्पताल में आई थी, लेकिन खून अधिक गिर गया था। उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। संबंधित क्षेत्र के चिकित्साधिकारी से जानकारी लेकर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

...
महिला की मौत अस्पताल में नहीं हुई
सांई अस्पताल के संचालक डॉ. निवास कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन उनके नाम है। पांच डॉक्टर पंजीकृत हैं। डॉक्टरों को जरूरत पड़ने पर ऑन कॉल बुलाया जाता है। मरीज का ऑपरेशन नहीं हुआ था। नार्मल डिलिवरी से मृत बच्चा पैदा हुआ था। महिला में खून की कमी थी। महिला की मौत अस्पताल में नहीं हुई है। महिला के परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed