फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The current death lineman

करंट से लाइनमैन की मौत

Sun, 02 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Sun, 02 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
The current death lineman
रोते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
 विद्युत उपकेन्द्र परतावल के छातिराम में बिजली सप्लाई में खराबी होने के कारण सप्लाई नही मिल रही थी। इसे ठिक करने के लिए लाइनमैन हरी प्रसाद ने अपने अंडर में काम करने वाले अमवा निवासी हरिद्वार निषाद  पुत्र कोदई को भेजा। जहां पर करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। 
विज्ञापन

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के  अमवा निवासी हरिद्वार निषाद परतावल विधुत उप केन्द्र के घुघली फीडर पर प्राइवेट लाइनमैन है शनिवार को दिन मे  12:30  बजे  हेड लाइनमैन हरी प्रसाद के साथ छातीराम बड़े टोले पर हरिद्वार शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर 440 बोल्टेज  का  तार को जोड़ने लगा तब तक बिजली आ गई और हरिद्वार उसके चपेट में आकर बुरी तरह झुलस कर निचे गिर गया । आनन फानन में लोग उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गये जहा हालत गंभीर देख डाक्टरो ने  मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते मे ही हरीद्वार निषाद की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही उसके घर मे मातम छा गया । परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं । मौत होते ही साथ जा रहे लाईन मैनहरी प्रसाद उसे रास्ते मे छोड़कर फरार हो गया।  बिधुत उप केन्द्र परतावल के  जेई समेत सारे कर्मचारी हरिद्वार के मौत की खबर सुनते ही विद्युत उपकेन्द्र परतावल पर ताला लगा कर फरार  हो गये ।
विज्ञापन

   ग्रामीण लाश को लेकर परतावल विद्युत उपकेन्द्र के सामने  सड़क पर जाम लगाने के लाये लाश को ट्राली पर लाद कर उद।हनी पुल तक पहुंचे थे की एसओ श्यामदेउरवा रमाकर यादव मौके पर पहुंच ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से बातचीत कर कानूनी मदद हर तरह से करने का आश्वासन देकर सड़क जाम करने से मनाया समाचार लिखे जाने तक अभी लाश पोस्टमार्टम के लिए नहीं गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed