फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   death a yung men

करतब दिखाने के दौरान युवक की गई जान

Tue, 24 Nov 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
death a yung men
करतब दिखाने के दौरान युवक की गई जान
विज्ञापन

झुलनीपुर गांव में दिखा रहा था करतब
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल (महराजगंज)। झुलनीपुर गांव में सीने पर से पिकअप गुजारने का करतब दिखा रहे युवक की जान चली गई। वाहन के नीचे दबने से यह घटना हुई। उसके साथी शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल पहुंचे। वहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक कुछ समझ पाते, इसके पहले शव लेकर गए युवक भाग गए। चिकित्सकों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस ने युवक की पहचान संजय मल्लाह (22) निवासी मिठौरा के रूप में कर परिजनों को सूचना दी। मिठौरा निवासी मुराली मल्लाह ने बताया कि बेटा संजय मल्लाह सर्कस में काम करने की बात कहकर एक माह पहले घर से निकला था। छठ पर्व पर घर आया था। छठ पर्व बीतने के बाद पुन: सर्कस में काम करने के लिए घर से गया। इसी बीच सोमवार की रात करीब दो बजे पुलिस द्वारा मोबाइल फोन से घटना की सूचना मिली। अचानक बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजन सन्न रह गए। उसके बाद अस्पताल पहुंचकर बेटे का शव देखा। मृत युवक संजय दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई मंजे मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। बड़ी बहन सुरजिता की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत के बाद मां बेलासी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं मामले में परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed