फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deadly attack on shopkeeper, ran away with goods and cash

Maharajganj News: दुकानदार पर जानलेवा हमला, सामान और नकदी लेकर भागे

Sat, 04 Mar 2023 10:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on shopkeeper, ran away with goods and cash
दबंगों के हमलें में घायल दुकानदार झिनकू गुप्ता
निचलौल। शहर के घोड़हवा वार्ड स्थित चौराहे पर बृहस्पतिवार देर रात को एक दुकान में कुछ दबंगों ने घुस दुकानदार पर धारधार हथियार से जानलेवा हमला कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उसकी बाईं आंख गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुकान में रखे नकदी और सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के खोन्हौली निवासी घायल दुकानदार झिनकू गुप्ता (40) के बड़े बेटे शिवम गुप्ता (18) ने बताया कि पिता दो वर्ष पहले एक गैस एजेंसी में नौकरी करते थे। नौकरी छोड़ने के बाद घोड़हवा चौराहे पर गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान चलाने लगे। बृहस्पतिवार की देर रात को दुकान बंद कर घर लौटने के लिए सामान को दुकान के अंदर रख रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच करीब आठ की संख्या में लोग गोलबंद होकर दुकान में घुस आए। पिता कुछ समझ पाते कि धारधार हथियार से हमला बोल दिया। उसके बाद दुकान में रखी नकदी और सामान उठा ले गए। क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी निचलौल सीएचसी के डॉ. उमेश चंद्र ने बताया कि आंख पर डंडे से तेज प्रहार हुआ होगा। चोट ज्यादा लगी है। घाव ठीक होने पर जांच करने के बाद ही पता चलेगा की आंख से दिखेगा या नहीं। प्राथमिक उपचार ठीक ढंग से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब के नशे में थे आरोपी
घोड़हवा चौराहे पर हुई घटना को अंजाम देने वाले आरोपी नशे में धुत थे। जानकारी के मुताबिक उन्होंने पहले दुकानदार के साथ नोकझोंक की। दुकानदार ने विरोध किया तो आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed