{"_id":"61802590fe99c626000da82f","slug":"deadbody-identified-maharajganj-news-gkp4150707178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आए युवक की शिनाख्त हुई
फरेंदा (महराजगंज)। आनंदनगर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। जिसका काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सोमवार को परिजन अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद आनंदनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर परिजन कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान फरेंदा थाना क्षेत्र के चौतरवां गांव निवासी शाहिल पुत्र अब्दुल कलाम के रूप में हुई।
आनंदनगर रेलवे स्टेशन के करीब हमसफर ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार की रात में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंच कर शव का शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया था लेकिन पहचान न होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक नीले रंग का शर्ट व खाकी रंग का पैंट पहने थें। युवक के पहचान के बाद पुलिस ने बताया कि रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी एसओ केके साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पहचान के लिए 72 घंटे मर्चरी में रखा जाता है। परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव को सुपुर्द कर दिया जाएगा।