{"_id":"5d7bead78ebc3e93ad10442e","slug":"dead-maharajganj-news-gkp321485290","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत, छह घायल
विज्ञापन
भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत, छह घायल
नवलपरासी (नेपाल)। नेपाल के रूपन्देही जनपद के सिद्धार्थ राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह पहाड़ टूटकर गिरने से दो वाहन उसकी चपेट में आ गए। जिसमें जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बुटवल के एक अस्पताल में चल रहा है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसकी जानकारी रूपन्देही जिला पुलिस कार्यालय की तरफ से दी गई।
शुक्रवार की सुबह बुटवल पाल्पा खंड सड़क सिद्धबाबा-दोभान हेडवर्क्स के करीब पहाड़ टूटकर गिर गया। इस दौरान बुटवल से गुल्मी की तरफ जा रही जीप व पाल्पा से बुटवल की तरफ आ रही स्कार्पियो चपेटे में आ गई। इस हादसे में जीप चालक कमल परियार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों वाहनों में सवार छह अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बुटवल के एक अस्पताल में भर्ती कराया।