{"_id":"66055766b3b854651701bf8e","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-in-pond-at-some-distance-from-home-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118771-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर से कुछ दूरी पर पोखरी में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर से कुछ दूरी पर पोखरी में मिला अधेड़ का शव
Thu, 28 Mar 2024 05:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर के कोर्ट वार्ड स्थित बौलिया पोखरी में बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने अधेड़ का शव देखा। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरी से बाहर निकलवाया। कुछ देर बाद उसकी पहचान कोर्ट वार्ड निवासी बेचन (55) के रूप में हुई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
कोर्ट वार्ड निवासी मैना देवी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि घर की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। पति बेचन एक कपड़े की दुकान पर रहकर सिलाई कर घर का खर्च चलाते थे। करीब छह माह से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इससे वह काफी परेशान थे। बुधवार रात खाना खाने के बाद पति बेचन सहित अन्य परिजन सो गए। बृहस्पतिवार सुबह नींद खुल तो पति बिस्तर से गायब थे। उनकी खोजबीन कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली की घर से कुछ दूर स्थित बौलिया पोखरी में एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंच शव को देखी तो पति का शव निकला। बेचन की मौत की खबर लगते ही बेटे संदीप, आकाश तथा बेटी सरिता का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक बेचन नशे का आदि था। उसकी किडनी खराब हो गई थी। काफी दिनों से उसका इलाज चल रहा था। बेचन बिस्तर छोड़ने के बाद पोखरी के किनारे शौच करने के लिए पहुंचा था। उसी दौरान वह पोखरी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।