फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of a youth found hanging from a noose

Maharajganj News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 05 Nov 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a noose
ठूठीबारी। बरगदवा थाना क्षेत्र स्थित पिपरा गांव के सीवान में एक आम के बगीचे में मंगलवार की सुबह पेड़ में गमछे के फंदे से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

शव की पहचान शाहआलम(27) निवासी पिपरा के रूप में हुई है। पिपरा निवासी मृतक के पिता इद्रीश ने बताया की शाह आलम की तीन साल पहले शादी हो चुकी है जिसका दो साल का एक लड़का है। शाहआलम भोजन करने के बाद सोमवार की रात में अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह अपने बिस्तर पर नहीं मिला। खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने आम के पेड़ से लटका हुआ शव देखकर शोर मचाया, जिससे लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में बरगदवा थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed