फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DDO victim of conspiracy

षड़यंत्र का शिकार हुए डीडीओ

Wed, 30 Dec 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Wed, 30 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
डीडीओ के धमकी के मामले में मंगलवार को पूर्व सांसद ने कहा कि डीएम के कूटरचित ढ़ंग से किए गए षड्यंत्र का शिकार डीडीओ हुए हैं। यदि धमकी का आरोप सिद्ध हो जाए तो प्रशासन उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दे।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर के एक मैरिज हाउस में पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि डीडीओ वर्तमान में निचलौल बीडीओ का कार्य देख रहे हैं। इसके अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी का भी काम देख रहे हैं। बीडीओ के चार्ज पर रहते हुए दूसरे बीडीओ की जांच करना तर्क संगत नहीं है।
विज्ञापन


 पिछले दिनों उन्होंने प्रभारी मंत्री विनोद सिंह पंडित से समीक्षा बैठक में जिले में विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में अवगत कराकर जांच कराने की बात कही थी। जिसमें सांसद निधि से नौतनवा में बने पुल के निर्माण की जांच के बाद भी धन की वसूली न होने के संबंध में मुददा उठाया था। इसके अलावा जिला पंचायत द्वारा जितनी भी पुलिया, पुलों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 काम होने के बाद निविदा निकालने आदि के संबंध में जांच की बात कहे थे। जिससे डीएम तिलमिला गए। बॉर्डर डेवलेपमेंट योजना के तहत लगभग पांच करोड़ का घोटाला किया गया है। इसकी जांच हो तो अधिकारियों के अलावा कई लोग जेल जाएंगे। पूर्व सांसद ने घुघली ब्लॉक की जांच वरिष्ठ अधिकारी से कराने की बात कही।


 पूर्व सांसद ने कहा कि डीडीओ की धमकी की बात गलत है। इसकी जांच कराई जाए। आरोप सिद्ध हो तो मुकदमा दर्ज कराया जाए। प्रेस वार्ता के दौरान सदर ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ डिग्गू सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, शराफत अली, सपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed