{"_id":"66702d4d65ebc676bb031d93","slug":"dbt-work-should-be-completed-soon-beo-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124843-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पूर्ण कराएं डीबीटी कार्य : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द पूर्ण कराएं डीबीटी कार्य : बीईओ
Mon, 17 Jun 2024 06:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के डीबीटी कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश शासन स्तर से जारी किए गए हैं। बीईओ लक्ष्मीपुर ने कहा कि जिन विद्यालयों के डीबीटी कार्य अपूर्ण मिलेंगे उन स्कूलों के शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
लक्ष्मीपुर क्षेत्र में कुल 142 परिषदीय विद्यालय हैं, जिसमें प्राथमिक 86, उच्च प्राथमिक 14 एवं कंपोजिट 42 विद्यालय हैं। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आठवीं तक के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देनी है। इसमें ड्रेस, जूता मोजा, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए प्रत्येक बच्चे को 1200 रुपये उनके खाते में भेजे जाएंगे। बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजने के लिए डीबीटी पोर्टल पर बच्चों का डिटेल सत्यापित करना अनिवार्य है। खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी शिक्षकों को जल्द से जल्द बच्चों का डीबीटी कार्य पूर्ण करने को कहा गया है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद