{"_id":"688e6c4a4bbbfbe7ae02e9c8","slug":"daughters-will-learn-self-defense-skills-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156212-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेटियां सीखेंगी आत्मरक्षा के गुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेटियां सीखेंगी आत्मरक्षा के गुण
Sun, 03 Aug 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूल की बेटियां आत्मरक्षा के कौशल में निपुण होंगी। छात्राओं को तीन माह तक आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनरों से आवेदन लेकर साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
शीघ्र ही चयन सूची जारी कर दी जाएगी। 15 अगस्त के बाद प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा। जनपद में 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में 2,000 छात्राएं शिक्षा प्राप्त करती हैं। अब छात्राओं को 40 मिनट की अतिरिक्त कक्षा में रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विपरीत परिस्थितियों का सामना करने और मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षित ट्रेनर्स छात्राओं को मार्शल आर्ट, जूडो, ताइक्वांडो कराटे सिखाएंगे। प्रशिक्षण की अतिरिक्त कक्षा में छात्राओं को पेन, पेंसिल, हेयर पिन, क्लचर, कंघा, नेल कटर, कड़ा, अंगूठी, बेल्ट, दुपट्टा, पर्स, बैग, पानी की बोतल, मोबाइल फोन, ज्योमेट्री बॉक्स, ब्लेड, पेपर कटर, छोटा चाकू, पेपर स्प्रे आदि के उपयोग से आत्मरक्षा का तरीका सिखाया जाएगा।