फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daughters created a ruckus to stop their father from selling the land

Maharajganj News: पिता को भूमि बेचने से रोकने के लिए बेटियों ने काटा बवाल

Tue, 05 Aug 2025 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Aug 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Daughters created a ruckus to stop their father from selling the land
नौतनवा। पिता को भूमि बेचने से रोकने के लिए मंगलवार की दोपहर तहसील पहुंची दो बेटियों ने बवाल काटा। हाई वोल्टेज ड्रामा देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर हो-हल्ला के बाद लोगों ने उन्हें समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों बेटियां पिता को अपने साथ लेकर घर वापस चली गईं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिंहपुर गांव का एक व्यक्ति मंगलवार को अपनी 12 डिस्मिल भूमि का किसी दूसरे के पक्ष में बैनामा करने के लिए तहसील पर आया। दस्तावेज तैयार होने के बाद वह रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच भूमि बिक्री होने की सूचना पर उनकी दो बेटियां ससुराल से तहसील पहुंच गईं, जिनके पहुंचते ही पिता से कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बैनामा रुकवाने के लिए हंगामा करते हुए दोनों बेटियां पिता को कार्यालय से लेकर तहसील के गेट तक आ गईं। यहां पिता ने भी बेटियों का उनके प्रति रवैया अव्यवहारिक होने का आरोप लगा अपना आक्रोश व्यक्त किया। थोड़ी देर बाद लोगों के समझाने-बुझाने पर दोनों पक्ष वापस घर के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed