फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daughter dies after being hit by bus, father injured

Maharajganj News: बस की चपेट मेें आने से बेटी की मौत, पिता घायल

Sun, 17 Aug 2025 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Daughter dies after being hit by bus, father injured
भिटौली। थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास रुदलापुर एनएच-730 पर बस की चपेट में आने से पिता-पुत्री घायल हो गए। दोनों को सीएचसी परतावल ले जाया गया। जहां पुत्री ने दम तोड़ दिया। वहीं पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह गोरखपुर बेटी का इलाज कराने जा रहे थे।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के गिदहा निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड रामाश्रय सुबह लगभग 9:00 बजे बेटी रीना को साथ लेकर बाइक से गोरखपुर दवा कराने जा रहे थे। अभी वह भैंसा पुल के पास पहुंचे थे कि पीछे से जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने रीना को मृत घोषित कर दिया। जबकि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रामाश्रय को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया।
विज्ञापन

रीना लगभग पांच वर्ष से गौनरिया बाबू बाइक एजेंसी में काम कर रही थीं। भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि बस कब्जे में ली गई है। तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed