{"_id":"63879e96d501da173a15fc9c","slug":"data-will-be-upload-from-website-maharajganj-news-gkp459291117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परीक्षा ड्यूटी के लिए वेबसाइट पर देना होगा शिक्षकों का विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परीक्षा ड्यूटी के लिए वेबसाइट पर देना होगा शिक्षकों का विवरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10 दिसंबर तक क्रियाशील रहेगी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट, जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियों को तेज कर दिया गया है। विद्यालयों से प्रत्येक दशा में परिषद की वेबसाइट पर 10 दिसंबर तक प्रधानाचार्यों व शिक्षकों का विवरण अपलोड कराने को कहा गया है। अपलोड कराए गए विवरण का जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से परीक्षण किया जाएगा तथा 20 दिसंबर तक उसे परिषद को भेजा जाएगा। इसके बाद परिषद की ओर से केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक व परीक्षक के रुप में शिक्षकों की तैनाती होगी।
यूपी बोर्ड में वर्ष 2023 में होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक तथा मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की तैनाती की जानी है। परिषद के सचिव की ओर से सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के नाम, उनकी जन्मतिथि, तैनाती स्थल, विषय के विवरण समेत अन्य शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर 10 दिसंबर तक अपलोड करा दें। ऐसा करने से जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से उसका 20 दिसंबर तक परीक्षण करते हुए उसे अपनी संस्तुति सहित भेजना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से दी गई संस्तुति के मुताबिक केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों व परीक्षकों की तैनाती की जाएगी।
-----------------
बोर्ड परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे में इसकी गंभीरता को समझते हुए निर्धारित समय सीमा में वेबसाइट पर शिक्षकों का विवरण अपलोड कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित प्रधानाचार्य उत्तरदायी माने जाएंगे।
विज्ञापन
अशोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक