फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DAO wins in fertilizer management and use, receives commendation letter

Maharajganj News: उर्वरक प्रबंधन व प्रयोग में मारी बाजी, डीएओ को प्रशस्ति पत्र

Sun, 28 Dec 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
DAO wins in fertilizer management and use, receives commendation letter
महराजगंज। उर्वरक प्रबंधन व प्रयोग के लिए कृषकों को जागरूक करने के मामले में महराजगंज जिले ने बाजी मारी है। इसके लिए सांसद रविंद्र किशन शुक्ल ने डीएओ शैलेंद्र प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। सम्मान पत्र मिलने से कृषि विभाग का उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन

शनिवार मिलेट्स गैलरी उद्घाटन कार्यक्रम गोरखपुर चरगांवा कृषि भवन में आयोजित किया गया। संयुक्त कृषि निदेशक डाॅ. अरविंद सिंह की अध्यक्षता में मिलेट्स उत्पादन, बिक्री व प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान, एफपीओ और बेहतर कार्य करने वाले गोरखपुर मंडल के कर्मचारी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

महराजगंज जिले को उर्वरक का बेहतर तरीके से प्रबंधन करने और किसानों को उर्वरक का उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए सम्मान मिला है। प्रशस्ति पत्र जिला कृषि अधिकारी ने संयुक्त निदेशक कृषि व गोरखपुर सांसद के हाथों प्राप्त किया। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उर्वरक प्रबंधन का कार्य जिलाधिकारी के निर्देशन व समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मियों की सक्रियता से संभव हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed