{"_id":"6774431ffa5b6077b405d6b9","slug":"dance-to-the-tune-of-dj-happy-new-year-is-echoed-at-12-oclock-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139481-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीजे की धुन पर थिरके...12 बजते ही गूंजा हैपी न्यू ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीजे की धुन पर थिरके...12 बजते ही गूंजा हैपी न्यू ईयर
Wed, 01 Jan 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री नगर वार्ड में नए वर्ष के आगमन पर पटाखे जलाकर खुशी का इजहार करते युवा।
महराजगंज। नव वर्ष 2025 के स्वागत के लिए हर कोई बेताब दिखा। दिन से ही युवा तैयारी में जुट गए थे। मंगलवार की रात जैसे ही घड़ी की सुईयां 12 पर पहुंची हैपी न्यू ईयर से पूरा शहर गूंजा उठा। हर तरफ पटाखे फूटने लगे। वाट्सएप शुभकामना संदेश से भर गए। मोबाइल घनघनाने लगे।
नए साल के स्वागत का उत्साह मंगलवार को चरम पर रहा। ठंड भी लोगों का उत्साह कम न कर सका। देर रात तक बाजार गुलजार दिखे। गिफ्ट्स की दुकानों पर खरीदारी के लिए युवाओं की भीड़ दिखी। शापिंग माल में भी खरीदारी में महिलाएं जुटी रहीं। पैकेट बंद खाद्य पदार्थ खूब खरीदे गए। तैयारियों को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा। इसको देखते हुए व्यापारियों ने भी अपनी तैयारी कर रखी थी। होटल, रेस्त्रा भी लोगों के स्वागत के लिए तैयार रहे। कोई परिवार के साथ तो कोई दोस्तों के साथ होटल पहुंचा और लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।