फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Damaged pipe repaired, water supply restored

क्षतिग्रस्त पाइप की हुई मरम्मत, जलापूर्ति बहाल

Sat, 20 Aug 2022 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Damaged pipe repaired, water supply restored
क्षतिग्रस्त पाइप की हुई मरम्मत, जलापूर्ति बहाल
विज्ञापन

दस हजार से अधिक की आबादी की दूर हुई समस्या, खबर प्रकाशित होने के बाद समस्या पर गंभीर हुए अधिकारी
चौक बाजार(महराजगंज)। स्थानीय नगर पंचायत में बीते तीन दिनों से पानी की आपूर्ति ठप थी। इस समस्या का अमर उजाला ने प्रमुखता से 19 अगस्त के अंक में ‘नगर पंचायत में पेयजल का संकट’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने टूटी हुई पाइप की मरम्मत करा दी। लिहाजा जलापूर्ति बहाल हो गई है जिससे नगरपंचायत के लोगों ने राहत महसूस की है।
जलापूर्ति ठप होने से करीब 10 हजार से अधिक की आबादी को समस्या हो रही थी। चौक बाजार, निबियहवां, मैरवा, कटैया में पेय जल आपूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक बना है। इसी टैंक से जुड़ी पाइप क्षतिग्रस्त हुई थी। जिससे लोगों को शुद्ध जल नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पाइप ठीक नहीं होने के कारण अक्सर टूट जाता है जिससे समस्या होती है। कटैया के दयासागर यादव ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन समस्या पर गंभीर हुआ। जिससे पेय जल आपूर्ति बहाल हुई। अमर उजाला समाचार पत्र को धन्यवाद जिसने जन समस्या को प्रमुखता से उठाया। चौक बाजार के करन प्रजापति, सिंहासन सैनी आदि ने समस्या दूर होने पर प्रसन्नता प्रकट की है। चौक बाजार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पाइप को ठीक करा दिया गया जिससे जलापूर्ति बहाल हो चुकी है। लोगों की समस्याओं पर नगर पंचायत प्रशासन गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed