फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   daim renovation work stop

बंधों पर मरम्मत का काम बंद, ग्रामीण भयभीत

Thu, 25 Jul 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
daim renovation work stop
अनंतपुर बड़हरा बांध पर बना होल। - फोटो : MAHARAJGANJ
बंधों पर मरम्मत का काम बंद, ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पनियरा। पनियरा क्षेत्र में स्थित जर्दी-डोमरा बांध जगह-जगह जर्जर हो चुका है। एक तरफ जहां सूचितपुर बघौना के पास बंधे में होल बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ लाला बड़हरा के पास बोल्डर व पिचिंग का काम ठप है। जिम्मेदारों द्वारा मनमाने तरीके से काम बंद कर दिए जाने तथा खतरों की तरफ ध्यान न दिए जाने से ग्रामीणों में भय बढ़ता जा रहा है।

पनियरा क्षेत्र की सीमा से गुजरने वाली रोहिन नदी ने वर्ष 2017 में अपना रौद्र रूप दिखाया था। बाढ़ की वजह से नदी के किनारे स्थित गांवों में पानी घुस गया था। इससे ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लोगों को बंधे पर अथवा गांव छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा था। पानी घटने के साथ उन्हें उम्मीद थी कि जिम्मेदार उनकी समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करेंगे और सिंचाई विभाग के जिम्मेदार बंधों की मरम्मत कराएंगे, ताकि उनकी मुश्किलें कम सकें। उधर, वर्ष 2018 में सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों ने इक्का-दुक्का जगहों पर काम कराया था। हालांकि उस वर्ष बाढ़ नहीं आई। इस बार बारिश का मौसम शुरू हुआ तो ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जिम्मेदार समय से बंधों की मरम्मत का काम कराएंगे मगर अभी तक संबंधित विभाग की तरफ से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है। इस समय बंधे पर सूचितपुर बघौना के पास जगह-जगह होल बना हुआ है। साथ ही बारिश के कारण मिट्टी कट कर बह रही है। लाला बड़हरा के पास बोल्डर पिचिंग का कार्य भी आधा-अधूरा कराकर बंद कर दिया गया है। जिम्मेदारों द्वारा ध्यान न दिए जाने से आसपास के गांवों के लोगों में भय बना हुआ है। सूचितपुर बघौना के ग्रामीण रामलौट यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों द्वारा काम के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कहा कि बाढ़ आई तो सभी की समस्या बढ़ेगी। गांव के ही रामरक्षा ने कहा कि जिम्मेदारों को काम जल्द पूरा कराने पर जोर देना चाहिए तथा बंधे पर बने होल को ठीक कराना चाहिए। बड़हरा लाला के रहने वाले ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि बोल्डर व पिचिंग कार्य की गति धीमी है। यदि बाढ़ आ गई तो सारी तैयारी धरी की धरी रह जाएगी। गांव के ही रामदरश ने कहा कि कर्मचारी जब चाहे काम कर रहे हैं तथा जब काम बंद कर चले जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मो. खालिद ने कहा कि बंधे की मरम्मत का काम चल रहा है। अवर अभियंता व ठेकेदार से बात कर तुरंत बंधों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed