फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daily traffic jams on the Shikarpur-Ghughli road due to encroachment.

Maharajganj News: अतिक्रमण की वजह से शिकारपुर-घुघली मार्ग पर रोजाना लग रहा जाम

Mon, 15 Jun 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Daily traffic jams on the Shikarpur-Ghughli road due to encroachment.
शिकारपुर से घुघली जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण और वाहनों के खड़े रहने से लगता है जाम
विज्ञापन

शिकारपुर। गोरखपुर-महराजगंज हाईवे से कटकर शिकारपुर से घुघली जाने वाली सड़क अतिक्रमण की चपेट में है। मुख्य चौराहे पर ठेला, खोमचा वालों कब्जा रहता है और सड़क पर वाहन पार्क करने वालों की वजह से राहगीरों के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं बचता है। इस चौराहे पर हर दिन सुबह-शाम जाम लगता है।
स्थानीय निवासी रोहित गुप्ता, संदीप कन्नौजिया, रमेश मोदनवाल, मंगल हलवाई आदि का कहना है कि शिकारपुर-घुघली मार्ग पहले से ही सिंगल लेन है। अब अतिक्रमण ने दुश्वारी और बढ़ा दी है। ट्रक या ट्राला इस मार्ग पर आता है तो चौराहा क्रास करने में बाइक सवार पांच से 10 मिनट लग जाते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत हुई पर कोई सुनवाई नहीं।
विज्ञापन

जनपद में आनंद नगर-घुघली रेल परियोजना का काम चल रहा है। पहले चरण में घुघली से शिकारपुर के बीच स्टेशन व ट्रैक बिछाने का कार्य प्रगति पर है। शिकारपुर के पास रेलवे का मिक्सिंग प्लांट संचालित है जहां से दिन भर गिट्टी लदे ट्राले आते-जाते रहते हैं। मार्ग पर अतिक्रमण अधिक होने के चलते जब यह लोडेड वाहन शिकारपुर चौराहे पर पहुंचते तो इनकी रफ्तार कम हो जाती है और इसके आगे पीछे चलने वाले वाहनों को इनके निकलने तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिकारपुर व अन्य चौराहों पर अतिक्रमण हटवाने के लिए जल्दी ही कार्यवाही की जाएगी। लोक निर्माण विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम लगाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
-पंकज शाही, तहसीलदार, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed