{"_id":"652cdeb414922b576a071a14","slug":"customs-recovered-tobacco-in-unclaimed-condition-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7751-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कस्टम ने लावारिस हालत में बरामद किया तंबाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कस्टम ने लावारिस हालत में बरामद किया तंबाकू
विज्ञापन
बरामद तंबाकू का हुक्का बारों में किया जाता है इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नौतनवा कस्टम कार्यालय के कर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर नेपाल ले जाने के लिए रखा गया तंबाकू लावारिस हालत में बरामद किया है। बरामदगी के दौरान कोई भी व्यक्ति तंबाकू के पास मौजूद नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार सोनौली प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे नेपाल ले जाने के लिए रखा गया तंबाकू बरामद किया गया है। बरामद तंबाकू के गत्ते को प्लास्टिक के बोरे में पैक किया गया था ताकि किसी को शक न हो। तंबाकू के गत्ते पर अफजल तंबाकू ब्रांड लिखा हुआ है। बरामद तंबाकू को नेपाल में हुक्का बारों में इस्तेमाल किया जाता है। नौतनवा कस्टम अधीक्षक केएन सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सोनौली प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे नेपाल ले जाने के लिए तंबाकू रखा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सामान को बरामद कर लिया गया।