फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cultured education along with discipline is very useful in life.

Maharajganj News: अनुशासन के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा जीवन में बेहद उपयोगी

Mon, 01 Apr 2024 08:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 01 Apr 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
Cultured education along with discipline is very useful in life.
फरेंदा। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में अंक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल ने अंकपत्र का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अंकपत्र पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


अंकपत्र कक्षा 6,7,8,9 व 11 के कला व विज्ञान वर्ग की छात्राओं में अंकपत्र वितरित किया गया। जहां छात्रा आयशा, अंकिता गौतम, अंकिता पासवान, अंजनी, काजल पासवान, रंजना, मोनिका, नीलम, संगम सहित अन्य छात्राओं को पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल ने अंकपत्र व मेडल वितरित किया। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है।
विज्ञापन

बेटियां बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही हैं और सभी उच्च पदों पर आसीन हैं। प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने कहा छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास हो तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकती हैं। अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण व संस्कारयुक्त शिक्षा दिलाना ही उद्देश्य है। इस दौरान क्षमा सिंह, चेतना विश्वास, शिखा शुक्ला, राजनंदिनी व तनवीर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed