{"_id":"64fb7c45e3d6a0e0810aa7f9","slug":"cultural-activity-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5362-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सांवली सूरत पर मोहन दिल दीवाना हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सांवली सूरत पर मोहन दिल दीवाना हो गया
Sat, 09 Sep 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी कोतवाली में भगवती जागरण में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार संजय पांडेय।संवाद
महराजगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ठूठीबारी कोतवाली परिसर में भगवती जागरण में जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा कस्बा गूंज उठा। देवी देवताओं के भजनों पर देर रात श्रोता भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठूठीबारी कोतवाली परिसर में पांडेय बंधुओंं ने भगवती जागरण किया।
भजन गायक संजय पांडेय की तरफ से गणेश वंदना आओ-आओ गौरी के लाल, हनुमान जी की स्तुति हे दुख भंजन मारुति नंदन, सांवली सूरत पर मोहन दिल दीवाना हो गया, सोहर, बधाई, भगवान शंकर, रामजी की का भजन प्रस्तुत किया। रजनीश शर्मा द्वारा निमियां के डाल मईयां समेत अन्य भक्ति भजन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर ठूठीबारी कोतवाल जेपी सिंह यादव, कैलाश दूबे, राजेश सिंह, महंथ दूबे, पप्पू तिवारी, कमलेश सहानी, ऋषिकेश यादव, बजरंगी आदि मौजूद रहे।