Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crowds gather to book vehicles for delivery during the auspicious timing of Dhanteras.

Maharajganj News: धनतेरस के शुभ मुहूर्त में डिलीवरी के लिए वाहन की बुकिंग के लिए लग रही भीड़

Fri, 06 Nov 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Crowds gather to book vehicles for delivery during the auspicious timing of Dhanteras.
महराजगंज। अमर उजाला की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी त्योहारी सीजन में शुभ-लाभ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से पाठक लाखों रुपये के पुरस्कार जीत सकेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव में शामिल दुकानों से खरीदारी कर ग्राहक इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। काफी लोग त्योहार शुरू होते ही मोटरसाइकिल खरीदनी शुरू कर दी है। धनतेरस और दिवाली की बुकिंग के लिए ग्राहकों में उत्साह दिख रहा है। नगर स्थित राधा कृष्णा होंडा, एस के मोटर्स, निहाल होंडा, नमन मोटर्स, बंदना टीवीएस द्वारा इस त्योहार गाड़ियों की खरीदारी पर आकर्षक उपहार के साथ-साथ चल रहे ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। धनतेरस व दिवाली को लेकर शोरूम के द्वारा हर गाड़ी की खरीद पर ग्राहकों को अच्छे स्कीम के साथ आकर्षक उपहार भी दिया जा रहा है। राधा कृष्णा होंडा के डायरेक्टर ऐश्वर्या यादव ने बताया कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए ग्राहक कम कीमत और अच्छी माइलेज को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

नमन मोटर्स के मैनेजर वरुण त्रिपाठी ने बताया कि धनतेरस और दिवाली को लेकर करीब 155 वाहनों की बुकिंग हुई है। त्योहार को देखते हुए शोरूम पर और भी गाड़ियां मांगने के लिए ऑर्डर कर दिया गया है। एस के मोटर्स के डायरेक्टर परमजीत सिंह व प्रभजोत सिंह ने बताया कि धनतेरस, दिवाली व छठ के लिए प्री बुकिंग चल रही है। हालांकि शोरूम पर नए मॉडल में गाड़ियों का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कमांड एरिया मैनेजर संजीव श्रीवास्तव के अनुसार, जिले में 900 से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। निहाल होंडा के जनरल मैनेजर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस बार गाड़ियों के मॉडल में कई नई चीजें जोड़ी गई हैं जो ग्राहकों की पहली पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवीएस एजेंसी के प्रोपराइटर लोकेश पांडेय ने बताया कि स्पोर्ट्स बाइक और अपाचे की मांग सबसे ज्यादा है। अच्छे माइलेज के कारण यह युवाओं की पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed