{"_id":"5bbf9c97bdec2250350e580f","slug":"crocodile-showing-in-pokery-adjacent-to-the-famine","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी से सटे पोखरे में दिखा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी से सटे पोखरे में दिखा मगरमच्छ
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
आबादी से सटे पोखरे में दिखा मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर तेनअहिया में आबादी से सटे पोखरे में बृहस्पतिवार को मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ दिखने के बाद से गांव वालों में दहशत व्याप्त है।
ग्राम पंचायत रजापुर के टोला तेनुअहिया में बृहस्पतिवार को गांव से सटे एक पोखरे में ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ देखा। ग्रामीण मुरली, रामअवध, रामप्रसाद, भानमती आदि ने बताया कि गांव के तमाम लोगों ने पोखरे में मगरमच्छ देखा है। जो गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। मगरमच्छ दिखने के बाद से ग्रामीणों में भय भी व्याप्त है। ग्राम प्रधान पन्नेलाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में लोगों को बता दिया गया है कि अपने बच्चों व पशुओं को पोखरे से दूर रखें। उन्होंने बताया कि आबादी से सटे पोखरे में मगरमच्छ दिखने की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। रेंजर लक्ष्मीपुर सरजू प्रसाद ने बताया टीम भेजकर मगरमच्छ को पकड़वाया जाएगा।