{"_id":"6498911e378d3f73d80a007e","slug":"critical-care-hospital-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-737-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गंभीर रूप से बीमार लोगों को त्वरित राहत देगा क्रिटिकल केयर अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गंभीर रूप से बीमार लोगों को त्वरित राहत देगा क्रिटिकल केयर अस्पताल
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का शिलान्यास करते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज
फोटो
- केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनने वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल की रखी आधारशिला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में बनने वाला 50 बेड का क्रिटिकल केयर अस्पताल गंभीर रूप से बीमार लोगों को त्वरित राहत देगा। अस्पताल में उनके बेहतर इलाज के लिए सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। इसके शुरू होने से गंभीर पीड़ितों को गोरखपुर नहीं जाना होगा व स्थानीय स्तर पर बेहतर ईलाज मिलेगा।
ये बातें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को प्रधानमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य इन्फ्रास्टकचर मिशन के तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय में 50 बेड के क्रिटिकल केयर अस्पताल के शिलान्यास के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इसमे सभी तरह के आपरेशन व आईसीयू की सुविधा होगी, जिसका लाभ व्यस्क भी उठा सकेंगे। अस्पताल मे कोविड के मरीजो के साथ साथ अन्य गम्भीर मरीजो का ईलाज भी संभव होगा। अस्पताल के बन जाने से जिले की 31 लाख जनता को सीधे तौर पर लाभ मिल सकेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहगीबरवा एंव ड्रग वेयर हाउस का निर्माण प्रगति पर है। मिशन के तहत 25 स्वास्थ्य उपकेन्द्रो, 15 वें वित्त आयोग से 20 स्वास्थ्य केंद्रो का निर्माण गतिमान है। इमरजेंसी कोविड रिस्पांस फंड से 50 बेड युक्त कोविड वार्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी व नौतनवां मे निर्माणाधीन है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, उप जिलाधिकारी दिनेश मिश्रा, कृष्णगोपाल जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
...
तीन मंजिला होगा अस्पताल
चार हजार वर्गमीटर में बनने वाले इस तीन मंजिला अस्पताल में कुल 50 बेड होंगे, जहाँ मरीजों को उच्चस्तरीय आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके लिए सरकार ने 16 करोड 9 लाख 88 हजार रुपए स्वीकृत किया है।