फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth's body found hanging from a tree, discussions of murder

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की चर्चा

Tue, 23 Oct 2018 12:18 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 23 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from a tree, discussions of murder
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की चर्चा - फोटो : अमर उजाला
ठूठीबारी (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के धरमौली गांव के उत्तर झरही उर्फ प्यास नदी पर बने बंधे के पास स्थित आम के बागीचे में पेड़ से एक युवक का शव लटकते हुए मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  उधर, ग्रामीणों में युवक की हत्या की चर्चा  है।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह ठूठीबारी टोला धरमौली गांव के उत्तर बंधे के पास स्थित अब्बास अली के बागीचे में आम के पेड़ की डाल से एक युवक का शव लटकते हुए मिला। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को आम के पेड़ की डाली से  नीचे उतार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। शव की पहचान ठूठीबारी टोला धर्मअली निवासी अलीहसन (25) के रूप में हुई। मृतक की पत्नी जमीला ने बताया कि रविवार की सुबह मोबाइल बनवाने की बात कह कर अलीहसन महेशपुर के लिए निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं आए। अलीहसन की शादी 2 वर्ष पूर्व कोठीभार थाना क्षेत्र के भेड़िया निवासी शाकिर अली की पुत्री जमीला से हुई थी। ठूठीबारी कोतवाल बृजनंदन सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed