फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth found in a blaze under the bridge

पुल के नीचे लहूलुहान हाल में मिला युवक

Mon, 17 Jun 2019 12:23 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Youth found in a blaze under the bridge
पुल के नीचे लहूलुहान हाल में मिला युवक - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोंधी के पास स्थित एक पुल के नीचे रविवार को लहूलुहान हालत में एक 25 वर्षीय युवक मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोल्हुई व पुरंदरपुर पुलिस को देने के साथ ही युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


कोल्हुई पुलिस का कहना है कि इंटर कॉलेज परिसर में ईंट-पत्थर,नेपाली सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक, अंग्रेजी शराब तथा पानी की बोतल के साथ ही 150 रुपये भारतीय तथा 10 रुपये नेपाली मिले हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि युवक नेपाली है तथा उस पर हमला करने वालों की संख्या तीन से चार रही होगी। उन लोगों ने ईंट-पत्थर से मार कर युवक की हत्या करने का प्रयास किया होगा। लक्ष्मीपुर स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोंधी से सटे पुल के नीचे रविवार की सुबह लहूलुहान हालत में छटपटा रहा एक युवक दिखाई दिया। ग्रामीणों ने कोल्हुई व पुरंदरपुर पुलिस को सूचना देने के साथ ही बेहोशी की हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे कोल्हुई पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही कोल्हुई व पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष कोल्हुई सतीश सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर में ईंट-पत्थर तथा भारतीय व नेपाली रुपयों के साथ ही कोल्ड ड्रिंक, मिनरल वाटर, अंग्रेजी शराब की बोतल आदि मिली है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि करीब तीन-चार की संख्या में लोग मौजूद रहे होंगे। नेपाली मुद्रा व हुलिया से यही प्रतीत हो रहा है कि घायल युवक नेपाल का हो सकता है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed