फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   youth dead in bike accident

बाइक हादसे में घायल युवक की मौत

Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
youth dead in bike accident
accident
नौतनवा। बाबू पैसिया के समीप सोनौली गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की देर शाम ठेले पर फल बेचकर घर लौट रहा युवक पीछे से तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


नौतनवा के महेंद्रनगर निवासी गुलाम रसूल उर्फ पिंटू (28) अपने परिवार के साथ बाबूपैसिया में रहता था। वह ठेले पर फल बेचता था। सोमवार की शाम छह बजे वह चंडीथान से फल बेचकर ठेले के साथ वापस बाबू पैसिया जा रहा था। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर युवक को चपेट में ले ली। 
विज्ञापन


युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल पिंटू को पीएचसी नौतनवा ले गई। गंभीर हालत देखकर डाक्टर उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उसकी मौत हो गई। एसओ रामायण यादव ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर बाइक सवार लोगों की तलाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed