{"_id":"57c0914c4f1c1b4339d4f24a","slug":"youth-assaulted","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकू मारा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को चाकू मारा, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
मारपीट की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। बृहस्पतिवार की रात कस्बे के श्रीरामजानकी मंदिर गेट के सामने तीन लोगाों ने फलमंडी निवासी युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाया। इसके बाद लोग घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। परिवार के लोगों ने कोठीभार थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कस्बे के वार्ड नंबर 13 फलमंडी निवासी विशाल कुमार रौनियार ऊर्फ गोलू ने कहा है कि वह थोक फल व्यवसायी दीपक केसरी के यहां काम करता है। तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ सप्ताह पहले फलमंडी स्थित नौका टोला निवासी फल दुकानदार कुंवर के पास पैसे का तगादा करने गया, तो उक्त दुकानदार ने उसको मालिक को भेजने की बात करते हुए रुपये देने से मना कर दिया और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए देख लेने की धमकी दी।
विशाल बृहस्पतिवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झांकियां देखने के लिए घर से भोजन करके लगभग 10:45 बजे निकला। वह कस्बा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पहुंचा। तहरीर में विशाल ने आरोप लगाया है कि मंदिर में सजी झांकियां देखने के बाद वह जैसे ही बाहर निकला तो पहले से घात लगाकर बैठे कस्बे के नौका टोला निवासी कुंवर, मंगल व अमरपुरवां निवासी राहुल सोनी उससे उलझ गए और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर एक व्यक्ति ने चाकू निकालकर उसके गले पर लगा दिया। इसके बाद दो अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ वहां से भागे और जाते समय जानमाल की धमकी भी दे गए। इस संबंध में चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि नामजद तहरीर मिली है। आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।