{"_id":"57547d8d4f1c1b7d2810ddd5","slug":"young-man-deid","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कमाने गए युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली कमाने गए युवक की दुर्घटना में मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के लेहड़ा खास के ग्राम प्रधान के छोटे भाई की दिल्ली में रविवार की सुबह करीब छह बजे के आसपास मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। फरेंदा विकास खंड के लेहड़ा खास के ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव के छोटे भाई धर्मेंद्र यादव की रविवार की सुबह मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोगों में मायूसी छा गई। धर्मेन्द्र यादव अभी कुछ ही दिन पूर्व दिल्ली कमाने गया था। वहां पर काम पर जाते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दिया।
युवक की मौत पर विधायक विनोद तिवारी, बसपा प्रभारी बेचन निषाद राजेश यादव, संतराम, संतोष मद्धेशिया, निर्देश, उपेंद्र सहानी, रामलखन, सरोज आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
युवक की मौत पर विधायक विनोद तिवारी, बसपा प्रभारी बेचन निषाद राजेश यादव, संतराम, संतोष मद्धेशिया, निर्देश, उपेंद्र सहानी, रामलखन, सरोज आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन