{"_id":"57d063f64f1c1b255631934e","slug":"young-man-dead-in-soorat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से युवक की सूरत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंसेफेलाइटिस से युवक की सूरत में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
चौक क्षेत्र में इंसेफलाइटिस से युवक की मौत की सूचना पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक बाजार। सात महीने पहले सूरत कमाने गए उमाशंकर की मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे इंसेफेलाइटिस से अस्पताल में मौत हो गई।
क्षेत्र के बसवार निवासी उमाशंकर सात माह पूर्व सूरत कमाने गया था। वहां वह सिलाई का काम करता था। इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई।
निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां जांच में इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई। साथ में गए भाई ने लगातार दो महीने इलाज कराया। उसका कुछ फायदा नहीं हुआ। आखिर मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना भाई धनुषधारी ने घर वालों को दी तो पत्नी ऊषा बेहोश होकर गिर पड़ी और फूट-फूट कर रोने लगी। वहीं पिता रामलाल और मां पर मानो वज्रपात हो गया है। उमाशंकर की मौत से पूरे गांव के लोग दुखी हैं।