{"_id":"58cae40c4f1c1b992132a53f","slug":"wood-recovered-one-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बोटा साखू के साथ तस्कर गिरफ्तार किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह बोटा साखू के साथ तस्कर गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
forest
- फोटो : amar ujala
परसा मलिक/रतनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के झिंगटी के पास साखू की लकड़ी के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया। बरामदगी की कार्रवाई एसएसबी ने बृहस्पतिवार की सुबह की। झिंगटी बीओपी के एसएसबी जवानों ने बरामद लकड़ी व साइकिल के साथ एक वन तस्कर को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है। वन विभाग ने पकड़े गए व्यक्ति को फारेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेपाल भारत सीमा के 17 नंबर पिलर के पास एसएसबी ने छह बोटा साखू पकड़ा है। बरामदगी बृहस्पतिवार वार सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। झिंगटी बीओपी के एसएसबी सब उप निरीक्षक बिम्बो सिबो राउत निलेश चंद्रशेखर दीनानाथ व विपिन के साथ बार्डर पर पेट्रोलिंग पर थे कि साइकिलों का झुंड लकड़ी लाद कर नेपाल सीमा की ओर आता दिखा। एसएसबी जवानों ने को देखते ही वन तस्कर साइकिल समेत लकड़ी छोड़कर भागने लगे।
जवानों ने भाग रहे तस्करों में एक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम राधेश्याम बताया। वह परसा मलिक थाना क्षेत्र के पड़ौली का निवासी बताया जा रहा है। बरामद साखू और पांच साइकिलें व एक वन तस्कर को एसएसबी ने मधवलिया वन रेंज को सौंप दिया है। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ 26 फॉरेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस संबंध में मधवलिया प्रभाग के वन रेंजर दयाशंकर तिवारी ने बताया कि लकड़ी के साथ पांच साइकिलें व एक व्यक्ति को एसएसबी ने सुपुर्द किया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।