फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women's strangled assassination

महिला की गला दबाकर हुई हत्या

Sun, 31 Mar 2019 01:04 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 31 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Women's strangled assassination
महिला की गला दबाकर हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
पनियरा-गांगी बाजार (महराजगंज)। क्षेत्र के नरकटहां गांव के टोला बुडेली में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना का अंजाम देने वाला फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के छोटे बेटे की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


शनिवार को भोर में करीब चार बजे ग्राम सभा नरकटहां टोला बुडेली की रहने वाली सत्यावती देवी (42) का शव उनके घर के कमरे में मिला। महिला के पति भरथरी निषाद की हत्या तीन साल पहले हो चुकी है। पिता की हत्या के आरोप में बड़ा बेटा राकेश (22) जेल में बंद है। इस बीच शनिवार को सत्यावती की लाश कमरे में मिली। मृतका के छोटे बेटे राजेश (18) ने बताया कि मां सत्यावती देवी (42) कमरे सोई थीं।  राजेश ने एक व्यक्ति का नाम बताते हुए उसी पर हत्या का आरोप लगाया। राजेश के मुताबिक घर आने वाला व्यक्ति उसकी मां से किसी बात को लेकर नोकझोंक कर रहा था। कुछ देर तक नोकझोंक करने के बाद दोनों शांत हो गए। सुबह कमरे में मां को जगाने गया तो वह नहीं बोलीं। इसके बाद उसे हिलाया तो वह मृत पड़ी थीं। उनके गले पर रस्सी का निशान दिखा। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि मृतका की बड़ी लड़की कालिंदी (20) की शादी हो चुकी है। छोटी लड़की शांति (13) अपने ननिहाल में रहती है। बड़ा लड़का राकेश (23 ) अपने पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। छोटा बेटा राजेश (18) अपनी मां सत्यावती के साथ घर पर रहता है। सत्यावती की मौत होने पर बड़ी लड़की कालिंदी का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर देवेंद्र कुमार बताया ने बताया कि इस मामले जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed