फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   wife had killed her husband

जमीन के विवाद में पत्नी ने की थी हत्याप

Wed, 19 Apr 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 19 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
wife had killed her husband
सपा नेता ने साथियों संग की किसान की गला रेतकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बीते 9 मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार में नवजीवन अस्पताल के सामने मिले शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। शव की शिनाख्त बरवांराजा गांव के मोतीलाल चौधरी के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की बात प्रकाश मेें आई थी। पुलिस का दावा है कि जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में उसकी पत्नी और भतीजे ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनो को मंगलवार को गिरफ्तार जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इस मामले में गिरफ्तार मृतक की पत्नी गीता और विनोद ने पुलिस को पूछताछ के दौरान जो कुछ बताया उसके मुताबिक जमीन बेचने को लेकर सारा मामला बिगड़ा और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को घर में ही रखा गया। बाद में दोनों ने मिलकर बागापार स्थित नवजीवन अस्पताल के सामने शव को फेंक दिया। 
विज्ञापन


मोतीलाल चौधरी और हरिश्चंद्र दो भाई थे। विनोद के पैदा होने के कुछ दिन बाद ही उसके पिता हरिश्चंद की मौत हो गई थी। मोतीलाल ने भाई के  परिवार को अपने में मिला लिया और पूरी जमीन का प्रयोग करने लगा। मोतीलाल चौधरी बेटी की शादी के लिए कुछ जमीन बेची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शादी के बाद बची रकम को मोतीलाल चौधरी ने भाई के बेटे विनोद, अपने बेटे प्रमोद और पत्नी गीता के खाते में जमा कर दिया था। इसके बाद जमीन बेचने को लेकर ही 7 मार्च को पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। 

आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया था। मोतीलाल को उसकी पत्नी ने गला दबाकर इतना पीट दिया कि वह दर्द के कराहता हुआ सोने चला गया। 8 मार्च को सुबह उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला तो वह मृत पड़ा था। इसके बाद विनोद को साथ लेकर 9 मार्च को शव को नवजीवन अस्पताल के सामने फेंक दिया। 

पुलिस ने इस प्रकरण में जांच पड़ताल शुरू की। शुरुआती जांच में ही मिले क्लू के आधार पर मृतक की पत्नी पर शक हुआ। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो गीता के साथ विनोद की भी भूमिका लगी।


मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने गीता और विनोद निवासी बरवांराजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में जेल भेज दिया। कोतवाल श्रीकांत राय कहना है कि मृतक मोतीलाल की हत्या का पर्दाफाश हो गया है। इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके भाई के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed