फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   upraor against dishonour of dead body

शव की बेकद्री पर गांव वालों का हंगामा

Wed, 27 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
upraor against dishonour of dead body
मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा(ब्यूरो)। थाना बृजमनगंज की ग्राम सभा गुजरौलिया में मारपीट में घायल शख्स की मौत के बाद शव की बेकद्री से नाराज गांव वालों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने शव को ऑटो में रखवा कर थाने ले जाने के बजाय रेलवे स्टेशन परिसर में पूरी रात के लिए छोड़ दिया। 14 घंटे बाद सुबह पीएम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


गुजरौलिया में 17 अप्रैल को आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई थी। उसमें हृदय राम (50) और उनके पुत्र रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज भी किया है। बीते कुछ दिनों से हृदयराम घर पर ही रह रहे थे। 
विज्ञापन


गोरखपुर से इलाज चल रहा था। सोमवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ी और हृदयराम की मौत हो गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ऑटो में रखकर कस्बे में लाया। पुलिस ने शव को थाने या पीएम हाउस ले जाने के बजाय ऑटो सहित शव को रेलवे स्टेशन परिसर में रखवा दिया। करीब 14 घंटे बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे परिजनों के हंगामे के बाद पीएम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों का आरोप है कि मारपीट के मुकदमे की विवेचना के दौरान धाराओं में अल्पीकरण व आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के सदमे से हृदयराम की मौत हुई है। हृदय राम के पुत्र रवि यादव ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed