फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   uncontrolled truck crushed three persons

बेकाबू ट्रक ने मां-बेटी-नातिन को रौंदा

Fri, 12 May 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
uncontrolled truck crushed three persons
कोल्हुई में एक्सीडेंट के बाद घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। कोल्हुई बाजार में बृहस्पतिवार को बेकाबू ट्रक दो बाइकों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटी और 8 वर्षीय नातिन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक को बहदुरी रोड पर मैनहवां चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। बार-बार सूचना देने पर भी पुलिस नहीं पहुंची तो गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर हाईवे पर नौतनवां की तरफ से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने गुलरिहा के पास बाइक से जा रहे सेमरा निवासी मोहम्मद रजा (50) को चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पकड़े जाने के डर से चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और करीब दो किलोमीटर आगे कोल्हुई बाजार मुख्य चौराहे पर एक अन्य बाइक पर बैठीं दो महिलाओं, बालिका और बाइक सवार को कुचलते हुए आगे निकल गया। इस हादसे में नौतनवां के चकदह निवासी कमलावती देवी (45), उनकी बेटी शीला (26) और नातिन 8 वर्षीय अनामिका उर्फ सोनी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चालक सहेंद्र राजभर घायल हो गए। सहेंद्र तीनों को इलाज कराने बाइक से कोल्हुई ले जा रहे थे। हेलमेट पहने होने से उनकी जान बच गई। लोगों ने यूपी-100 पर बार-बार सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इससे गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed