{"_id":"5ce04d59bdec2207897f23db","slug":"unbanned-bike-collapses-in-the-sugarcane-trolley-two-youths-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्रॉली में अनियंत्रित बाइक घुसी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गन्ना लदी ट्रॉली में अनियंत्रित बाइक घुसी, दो युवकों की मौत
Sat, 18 May 2019 11:52 PM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज
महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 18 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिसवा बाजार(महराजगंज)। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा हरपुर पकड़ी बउरहवा बाबा शिव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रॉली में एक अनियंत्रित बाइक पीछे से घुस गई। इस हादसे में बाइक चालक सहित दो युवकों की मौत हो गई। कोठीभार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रखे थे।
कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सभा मझौवा निवासी 22 वर्षीय अमित कुशवाहा दोस्त कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा देवतहां निवासी 27 वर्षीय अजरुद्दीन अली के साथ शुक्रवार शाम ग्राम सभा मटियारियां निवासी जगजीवन यादव के बरात कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सभा बलहिखोर गए थे। शनिवार की भोर में करीब चार बजे अमित और अजरुद्दीन बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों ग्राम सभा हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा शिव मंदिर के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।