फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two persons were killed for 1.5 lac

डेढ़ लाख के लिए की थी दो हत्या

Sat, 25 Mar 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 25 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
two persons were killed for 1.5 lac
डबल मर्डर मामले में पकड़े गए अभियुक्त उदय व्यास को एसपी कार्यालय में लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के जंगल भारी बैसी और पनियरा थाने के नटवा जंगल में मिले कबाड़ व्यवसायियों के शवों के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश का दावा किया है। दोनों की हत्या पिकअप ड्राइवर ने की थी। उनके डेढ़ लाख रुपये के लालच में पिकअप चालक ने हत्या कर अलग-अलग स्थानों पर शव फेंक दिया था। 
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि 19 मार्च को फरेंदा थाना क्षेत्र के जंगल बारी वैसी में एक लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। इस बीच कुशीनगर के हाटा कस्बा निवासी राहत अली पुत्र कादिर ने शव की शिनाख्त अपने साले मैनुद्दीन के रूप में की।
विज्ञापन


उसने बताया कि मैनुद्दीन निवासी पतया थाना कसया और पीर मोहम्मद पुत्र मंसूर निवासी हाटा दोनों उसके पास से डेढ़ लाख रुपये लेकर बस से गोरखपुर गए थे और वहां से पिकअप बुक कर फरेंदा गए। पिकअप चालक उदय व्यास पुत्र यशवंत निवासी सताधार सोसायटी विशालनगर इशनपुर थाना बटवां जनपद अहमदाबाद गुजरात गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार में रहता है। पहले भी उसका पिकअप बुक कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीर मोहम्मद के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। एसपी ने बताया कि इसी बीच पनियरा क्षेत्र के नटवा जंगल में लाश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मैनुद्दीन के दोस्त पीर मोहम्मद के रूप में की। मुकदमा दर्ज कर फरेंदा थानाध्यक्ष व क्राइम ब्रांच ने दोनों मामलों की विवेचना शुरू कर दी।


पुलिस को मोबाइल के मिले सुराग के आधार पर पिकअप चालक उदय व्यास को 23 मार्च दोपहर 12 बजे रामचौरा सोनौली रोड पर एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उदय व्यास ने बताया कि पैसे के लालच में उसने दोनों की हत्या की थी। एसपी प्रमोद कुमार ने इस घटना के खुलासा करने पर टीम को 5000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed