फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two passengers injured in truck collision

ट्रक बस से टकराई, दो यात्री जख्मी

Sun, 31 Mar 2019 01:08 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 31 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two passengers injured in truck collision
ट्रक बस से टकराई, दो यात्री जख्मी - फोटो : अमर उजाला
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा के निकट शनिवार को ट्रक प्राइवेट बस से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार दो यात्री घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए बरोहिया स्थित निजी अस्पताल भेजा। जहां उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


प्राइवेट बस महराजगंज से सवारी भरकर ठूठीबारी के लिए जा रही थी। रास्ते में मदनपुरा गांव के निकट निचलौल की ओर से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बस में सवार 40 यात्रियों में से दो नेपाल राष्ट्र के गांव गोमनी निवासी सुमन देवी (45) व गांव ठूठीबारी निवासी अंशिका (19) घायल हो गईं। अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। ट्रक के टक्कर से बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को थाने ले गई। इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed