फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two irani detained

दो ईरानी नागरिक हिरासत में, दो की तलाश ।

Wed, 20 Apr 2016 12:02 AM IST
maharajganj
maharajganj Updated Wed, 20 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
two irani detained
धोखा - फोटो : demo pic
महरजागंज के सोनौली में  भारत से नेपाल प्रवेश के दौरान दो ईरानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। दोनों पिता-पुत्र हैं। इनके भारत में रहने की वीजा अवधि समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम आव्रजन अधिकारी सरहद पर आने-जाने वालों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक और उसका पिता कार्यालय पर वीजा, पासपोर्ट चेक कराने पहुंचे। उनके वीजा में भारत में रहने की अवधि समाप्त हो चुकी थी । इस पर अधिकारियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया ईरानी नागरिक मोहम्मद रजा अहमदी पिछले माह हवाई मार्ग से भारत में पत्नी और दो पुत्रों के साथ आया था। उसकी वीजा अवधि समाप्त हो गई थी। इसके बाद वह परिवार के साथ नेपाल जा रहा था। सीमा पर वह वीजा, पासपोर्ट चेक कराने के लिए रुका लेकिन उसकी पत्नी और एक पुत्र कहीं चले गए। उन्हें सुरक्षा एजेंसियां खोजने में लगी हुई हैं। इस संबंध में सोनौली आव्रजन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed