फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two injured in barat.

बारात में मारपीट होने से दो लोग घायल

Fri, 27 May 2016 12:35 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
two injured in barat.
घायल - फोटो : अमर उजाला
अड्डा बाजार,  बैजनाथपुर उर्फ चरका में बृहस्पतिवार को निकाह के बाद सिन्नी बांटने के दौरान घराती और बारातियों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इसमें गांव के दो व्यक्ति जख्मी हो गए। विदाई कर घर जाते वक्त बेलवा चौराहा के पास ग्रामीणों ने पीछा करके एक बाराती की बाइक और मोबाइल छीन ली। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर उर्फ चरका मेें गयासुद्दीन के यहां हथियागढ़ बबुल्लाह के घर से बारात आई थी।
निकाह बाद सिन्नी बांटते वक्त घराती और बाराती आपस मे भिड़ गए।
मारपीट में शामिल मेजबान गांव के असलम की आंख और शाह आलम के शरीर में चोट लगी।
गयासुद्दीन के आग्रह पर दुल्हन की विदाई होने तक लोग शांत हो गए। बताया जाता है कि विदाई के पश्चात मारपीट में शामिल मल्हनी फुलवरिया निवासी  किफायतुल्लाह नामक बाराती लौट रहा था। ओवरटेक करके बेलवा चौराहा के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक और मोबाइल छीन ली।
विज्ञापन

.
ग्रामीण तीनों युवकों का कहना था कि चोटिल ग्रामीणों का इलाज कौन कराएगा। सूचना पाकर नौतनवां थानाध्यक्ष रामायण यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद लोगों में इस बारात की चर्चा बनी रही। इलाके में शादी के मौके पर इस प्रकार की मारपीट होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed