{"_id":"56f582f14f1c1b7503f14d43","slug":"two-friends-immersed-in-the-heavenly-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकुंठी नदी में दो दोस्त डूबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैकुंठी नदी में दो दोस्त डूबे
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
शवों को बाहर निकालते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुघली के दो परिवारों के लिए होली आफत लेकर आई। रिश्तेदारी में आए दोनों युवक होली खेलने के बाद शाम बैकुंठी नदी में नहाने के लिए गए। गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। एक की कुछ देर बाद लाश मिली लेकिन दूसरे की गोताखोरों के सहयोग से तलाश जारी है।
कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया निवासी भोला जायसवाल व कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी बिट्टू जायसवाल होली में घुघली निवासी अमन जायसवाल के यहां आए थे। बताया जा रहा है कि अमन का बर्थडे था। इसी लिए दोनों दोस्त आए थे। होली खेलने के बाद अमन, भोला व बिट्टू के अलावा दो और युवक बैकुंठी नदी में नहाने के लिए पहुंचे। नदी में पहले भोला कूदा लेकिन बाहर नहीं निकला।
उसके बाद एक और दोस्त कूदा तो वह डूबने लगा। अन्य साथियों ने उसे बचा लिया। उसके बाद बिट्टू कूदा लेकिन वह भी बाहर नहीं निकला। दो युवकों के डूबने को लेकर बाकी के साथी शोर मचाए तो घर वालों के साथ आसपास के लोग पहुंचे। गोताखोरों के मदद से दोनों की तलाश शुरू हो गई। कुछ देर बाद भोला की लाश मिल गई लेकिन बिट्टू का अब भी पता नहीं चला। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है। युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है