फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two bodies were found, two attack

दो लाशें मिलीं, दो पर हमला

Wed, 03 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Wed, 03 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोमवार रात अपराधियों ने कई स्थानों पर वारदातें कीं। पनियरा क्षेत्र के एक शख्स की लाश धनखरी टोले के भड़रा के नहर के पास मिली। सिर व शरीर पर गंभीर चोट से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोखरा में एक युवती की लाश मिली है। सिर पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन


 सिंहपुर के थरौली में सो रहे युवक पर प्राणघातक हमला हुआ। परसौनी कला में रात में भोजन पका रही महिला को एक शख्स साइकिल की चेन से मारकर भाग गया। सिर पर चोट से महिला बेहोश हो गई। पनियरा/खुटहा बाजार में सोमवार शाम घर से निकले एक शख्स की लाश धनखरी टोले के भड़रा के नहर के पास मिली। सिर व शरीर पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


 हालांकि घर के लोग अधिक शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली कारणों का पता चलेगा। भड़रा निवासी बहादुर घर वालों से कहकर निकला कि वह जल्द ही लौट आएगा लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। घर वाले कई जगह तलाश किए पर पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लड़के दौड़ने के लिए निकले तो उनका ध्यान नहर के पास एक शव पर गया। बहादुर के रूप में पहचान होने के बाद युवकों ने शोर मचाया। घर वाले मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वाले पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बहादुर के सिर , शरीर पर व दाहिने कान पर कटे का निशान हैं।

लोगों ने बताया कि बहादुर पंजाब में रहकर कमाता था। पंद्रह दिन पहले ही लौटा था। उसके दो बच्चे हैं। इस संबंध में एसओ ज्ञानेंद्र राय का कहना है कि तलाशी के दौरान पॉकेट से शराब की बोतल मिली है। घर वाले भी अधिक शराब पीने से से मौत का कारण बता रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

सोमवार देर रात सो रहे एक युवक पर दो युवकों ने ईंट से प्राणघातक हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

थरौली निवासी अष्टभुजा उर्फ मुकेश सोमवार रात बरामदे में सो रहे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक  शिवानन्द उर्फ कोईल व लल्लू ने ईंट से हमला कर दिया। घायल के शोर मचाने पर आरोपी छोड़कर भागे। घर वालों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिवानन्द उर्फ कोईल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुरंदरपुर एसओ चन्द्रेश यादव का कहना है की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

घटना का कारण मुकदमे में समझौता के लिए दबाव बताया जा रहा। अष्टभुजा उर्फ मुकेश के भाई दुर्गेश मिश्र की हत्या सितंबर 2011 में हत्या कर दी गई थी। जिसमें कोर्ट ने जोखू व रामानन्द को आजीवन सजा सुनाई थी। तभी से मुकदमे के समझौता के लिए दोनों युवक अष्टभुजा व उसके परिवार पर दबाव बना रहे थे।


हत्या की धमकी दिए थे। इसके पहले पिछले सितंबर में शिवानन्द उर्फ कोईल पर हमला किया गया था। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज किया था। एसओ ने बताया कि मामले की जांच हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed